Kisan Mahapanchayat: करनाल में मिनी सचिवालय किसानों ने किया घेराव

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर अड़े किसान अब जगह-जगह महापंचायत कर रहे हैं. आज हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत कर रहे हैं. किसानों ने मिनी सचिवालय का घेराव भी किया. हरियाणा सरकार दिन भर अलर्ट रही. प्रदेश सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी.

Live Updates
7:40 PM. 7 Sept 21 7:40 PM. 7 Sept

करनाल में मिनी सचिवालय का घेराव करने चले किसान

करनाल में किसानों की वार्ता विफल हो गयी है. किसान महापंचायत के बाद किसान मिनी पंचायत का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे हैं.

4:46 PM. 7 Sept 21 4:46 PM. 7 Sept

किसानों के मुद्दे का हल निकलेगा, बोले- खट्टर

करनाल में किसानों की महापंचायत जारी है. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उम्मीद जतायी है कि किसानों के मुद्दे का हल जल्द निकलेगा. उन्होंने कहा कि 11 सदस्यीय कमेटी की वार्ता चल रही है.

2:25 PM. 7 Sept 21 2:25 PM. 7 Sept

शांतिपूर्ण तरीके से रैली करें किसान

करनाल में किसानों का पहुंचना जारी है. कई जिलों से किसानों का जत्था महापंचायत के लिए पहुंच रहा हैं. किसानों का कहना है कि वो हर कीमत में जिला सचिवालय जाएंगे. वहीं, हरियाणा के गृह मंत्री का कहना है कि, किसान शांतिपूर्ण तरीके से रैली करें, कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा.

2:25 PM. 7 Sept 21 2:25 PM. 7 Sept

हरियाणा में आंदोलन की जरूरत नहीं

हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने किसानों के महापंचायत पर कहा है कि, अगर किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हैं तो किसी को दिक़्क़त नहीं होगी. वहीं, उन्होंने किसान जत्थेदार और नेताओं से प्रार्थना है कि अभी हरियाणा में आंदोलन की जरूरत नहीं है, क्योंकि 3 कृषि क़ानून अभी लागू नहीं हैं. (एएनआई)

2:25 PM. 7 Sept 21 2:25 PM. 7 Sept

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

किसानों के महापंचायत को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षाबलों की 10 कंपनियों के साथ सुरक्षाबलों की 40 कंपनियों को तैनात किया गया है. वहीं, कई रुट में बदलाव किया गया है.

2:25 PM. 7 Sept 21 2:25 PM. 7 Sept

इन जिलों में बंद है इंटरनेट 

किसानों की महापंचायत में कोई हंगामा न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है. साथ ही बल्क मैसेज पर भी रोक लगा दी है.

2:25 PM. 7 Sept 21 2:25 PM. 7 Sept

पुलिस करेगी किसानों से बात 

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा है कि, पुलिस इसलिए तैनात की गई है कि कानून व्यवस्था बनी रहे और कोई भी गैरक़ानूनी गतिविधि न हो. किसान महापंचायत के दौरान हम बातचीत भी करेंगे और चाहेंगे कि मामले का बातचीत से हल निकले. (एएनआई)

9:12 AM. 7 Sept 21 9:12 AM. 7 Sept

Farmer Protest: भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात

किसान महापंचायत को लेकर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों को किया गया तैनात.

9:12 AM. 7 Sept 21 9:12 AM. 7 Sept

Karnal Police alert: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसान महापंचायत को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. पुलिस अलर्ट है. धारा 144 लगा दी गई है. करनाल समेत 5 जिलों में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

9:12 AM. 7 Sept 21 9:12 AM. 7 Sept

Kisan Mahapanchayat: धारा 144 लागू

किसानों के महापंचायत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने धारा 144 लगा दिया है. और इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. इसके साथ ही बल्क मैसेज पर पर रोक लगा दी गई है.

7:19 AM. 7 Sept 21 7:19 AM. 7 Sept

Karnal Kisan Mahapanchayat: करनाल में किसानों का आज महापंचायत

केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून के खालाफ अब किसान महापंचायत कर रहे हैं. इस कड़ी में किसानों ने आज यानी मंगलवार को हरियाणा के करनाल में महापंचायत का आयोजन किया है. इससे पहले किसानों ने यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत की थी.

7:19 AM. 7 Sept 21 7:19 AM. 7 Sept

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर अड़े किसान अब जगह-जगह महापंचायत कर रहे हैं. आज हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत कर रहे हैं. किसानों ने मिनी सचिवालय का घेराव भी किया. हरियाणा सरकार दिन भर अलर्ट रही. प्रदेश सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >