Kisan Andolan LIVE : किसान आंदोलन पर प्रोपेगेंडा पर भड़के गौतम गंभीर, कहा – बाहरियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

Kisan Andolan LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर देश में राजनीति तेज हो गयी है और अब यह आंदोलन सिर्फ किसानों का आंदोलन नहीं रहा है. एक ओर विपक्ष के सभी नेता एक सुर में कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं और किसानों के प्रति सरकार के रवैये की निंदा कर रहे हैं, वहीं सरकार अभी तक इस कानून को वापस करने के मूड में नहीं दिखती है.

2:42 AM. 5 Feb 21 2:42 AM. 5 Feb

किसान आंदोलन पर प्रोपेगेंडा पर भड़के गौतम गंभीर, कहा – बाहरियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

कई विदेशी शख्सियतों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, ये हमारा आंतरिक मामला है, हमारी सरकार इसका समाधान ढूंढने में बहुत सक्षम है. बाहर से किसी को भी इसमें दखल नहीं देना चाहिए.

10:44 PM. 4 Feb 21 10:44 PM. 4 Feb

राकेश टिकैत ने कहा-हम अनाज बोते हैं सरकार बॉर्डर पर कील बो रही

किसान नेता राकेश टिकैत ने आज कहा कि हम अनाज बोते हैं सरकार बॉर्डर पर कील बो रही है. सरकार पहले की तरह कमेटी (संयुक्त किसान मोर्चा) से बात कर ले. लेकिन वे (सरकार) बात नहीं कर रहे क्योंकि वे इस आंदोलन को लंबा चलाना चाहते हैं. हम बातचीत के लिए कहते रहेंगे कि बात करो.

10:20 PM. 4 Feb 21 10:20 PM. 4 Feb

दिेल्ली पुलिस के एफआईआर के बाद बोलीं Greta Thunberg मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं

किसान आंदोलन के समर्थन में भड़काऊ ट्‌वीट करने वाली एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने अब से कुछ देर पहले फिर ट्‌वीट किया है और लिखा है कि वे अभी भी किसानों के साथ खड़ी हैं. नफरत, धमकी और मानवाधिकारों के उल्लंघन से यह नहीं बदलने वाला है.

10:20 PM. 4 Feb 21 10:20 PM. 4 Feb

गृहमंत्री अमित शाह ने बुलायी विशेष बैठक, अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी मौजूद

गृहमंत्री अमित शाह ने आज विशेष बैठक बुलायी है. इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी मौजूद हैं. संभावना जतायी जा रही है कि यह बैठक कानून व्यवस्था को लेकर बुलायी गयी है.

10:20 PM. 4 Feb 21 10:20 PM. 4 Feb

ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया

किसान आंदोलन को लेकर एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ ट्‌वीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है. उनपर धारा 153 ए और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. ग्रेटा ने किसान आंदोलन के पक्ष में ट्‌वीट किया था.

10:20 PM. 4 Feb 21 10:20 PM. 4 Feb

कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा सहित कई विधायकों ने कृषि कानूनों को लेकर राज्यपाल आवास तक मार्च किया

कृषि कानूनों पर देश राजनीति तेज होती जा रही है. किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी अपना दम-खम लगा रही है. इसी क्रम में आज हरियाणा के कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा ने राज्यपाल आवास तक मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि हम कानूनों पर चर्चा के लिए विधानसभा के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं. यह सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है.

10:20 PM. 4 Feb 21 10:20 PM. 4 Feb

ट्रैक्टर रैली में मारे गये नवरीत की अंतिम अरदास में शामिल होने रामपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में मारे गये नवरीत की अंतिम अरदास में शामिल होने रामपुर पहुंचीं हैं. वे यहां उनके परिजनों से मिलेंगी.

5:09 PM. 4 Feb 21 5:09 PM. 4 Feb

विपक्षी दलों के नेताओं को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया

किसान नेताओं से मिलने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे विपक्ष के आठ सांसदों को पुलिस ने रोक दिया है. वे गाजीपुर बॉर्डर पर जो स्थिति है उसकी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे.

5:09 PM. 4 Feb 21 5:09 PM. 4 Feb

गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में होगा बदलाव

दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. बॉर्डर की कुछ तसवीरें वायरल हुईं थीं जिसमें बॉर्डर पर से कीलें उखाड़ी जा रहीं थीं, इसपर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है कि सुरक्षा हटायी नहीं जा रही, व्यवस्था में परिवर्तन होगा.

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

Kisan Andolan LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर देश में राजनीति तेज हो गयी है और अब यह आंदोलन सिर्फ किसानों का आंदोलन नहीं रहा है. एक ओर विपक्ष के सभी नेता एक सुर में कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं और किसानों के प्रति सरकार के रवैये की निंदा कर रहे हैं, वहीं सरकार अभी तक इस कानून को वापस करने के मूड में नहीं दिखती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >