Kisan Andolan LIVE Updates: कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे किसानों से मिलेंगे प्रदर्शनकारी किसान

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates:पिछले 4 हफ्तों से कड़ाके की ठंड में राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर अपनी मांगों के लेकर डटे किसानों का आंदोलन आज 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है. केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपने मांग पर अड़े हुए हैं और आज भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है. दूसरी तरफ सरकार ने किसानों को फिर से बातचीत का न्योता भेजा है, फिलहाल केन्द्र सरकार और किसानों के बीच फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:48 PM. 21 Dec 20 2:48 PM. 21 Dec

कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे किसानों से मिलेंगे प्रदर्शनकारी किसान

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, हम 3 कूषि कानूनों पर केंद्र का समर्थन करने वाले उन किसान समूहों से मिलेंगे. हम उनसे इस बारे में जानकारी लेंगे कि वे कूषि कानून से किस तरह से लाभान्वित हो रहे हैं और तकनीक सीखेंगे, जिसका उपयोग वे अपनी फसल बेचने के लिए कर रहे हैं.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

दिल्ली में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने नये कृषि कानून के पक्ष में पदयात्रा निकाली.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

किसानों का ऐलान – जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

किसानों का आंदोलन आज 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

सरकार ने फिर भेजा बातचीत का न्योता

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को एक पत्र लिखकर, उन्हें एक बार फिर से मिलने के लिए आमंत्रित किया. पत्र में, सरकार ने किसान नेताओं से मिलने की तारीख के लिए सुझाव भी मांगे हैं. पत्र में कहा गया है कि सरकार किसानों की आशंकाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार है.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

सिंघु, टिकरी और धनसा बॉर्डर बंद 

दिल्ली यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि सिंघु, टिकरी और धनसा सीमाएँ बंद हैं. वहीं, झटीकरा सीमा केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुली है.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

हरियाणा के CM का बड़ा बयान 

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और रहेगी. MSP समाप्त करने की कोशिश अगर किसी ने की तो मनोहर लाल खट्टर राजनीति छोड़ देगा. MSP समाप्त नहीं होगी, हमारी मंशा है कि MSP से ऊपर कैसे जाएं, उसके लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

किसान टोल वसूली को करेंगे मुफ्त

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर अपनी मांगों के लेकर डटे किसानों का आंदोलन हर दिन तेज होता जा रहा है. अब किसानों ने ऐलान किया है कि वह 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में राजमार्गों पर टोल वसूली को भी मुफ्त करेंगे.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

मन की बात कार्यक्रम के दौरान किसान बजायेंगे थाली 

किसान आंदोलन तेज होता जा रहा है. वहीं रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह दलेवाला ने लोगों से अपील की है कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी जब मन की बात कार्यक्रम करेंगे, तो सभी अपने घरों में थाली बजाएं.

1:52 PM. 21 Dec 20 1:52 PM. 21 Dec

24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान

किसानों ने ऐलान किया कि सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे. 23 तारीख को किसान दिवस के मौके पर किसान आप से कह रहे हैं कि एक समय का भोजन ग्रहण न करें और किसान आंदोलन को याद करें.

मुख्य बातें

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates:पिछले 4 हफ्तों से कड़ाके की ठंड में राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर अपनी मांगों के लेकर डटे किसानों का आंदोलन आज 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है. केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपने मांग पर अड़े हुए हैं और आज भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है. दूसरी तरफ सरकार ने किसानों को फिर से बातचीत का न्योता भेजा है, फिलहाल केन्द्र सरकार और किसानों के बीच फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >