Kisan Andolan Updates: हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में तीन संसदीय समितियों से दिया इस्तीफा
Copied link
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 24 दिनों से जारी है. देश के तमाम जगहों से आये किसान अपने मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर अड़े हुए हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. केन्द्र सरकार और किसानों के बीचे पिछले कई दौरे की बातचीत से कोई हल अभी तक नहीं निकल पाया है. वहीं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के किसानों के हक में बताया है.किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:00 AM. 20 Dec 203:00 AM. 20 Dec
हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में तीन संसदीय समितियों से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में तीन संसदीय समितियों से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा, निश्चित रूप से तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी से हमने अपील भी की है. NDA गठबंधन में होने के नाते मैंने पत्र भी लिखा कि अगर आप इन्हें वापिस नहीं लेंगे तो हम NDA के समर्थन पर पुनर्विचार करेंगे.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
किसान आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली के कई बॉर्डर बंद रहेंगे. सिंघु, औचंदी, पियाऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर पूरी तरह से बंद रहेंगे.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा सरकार को हमसे बात करनी चाहिए.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे प्रदर्शनकारी.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
कृषि कानूनों को लेकर मायावती का मोदी सरकार पर हमला
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर अपनी बात को रखा है. साथ ही किसानों को पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी आज 24वें दिन भी सिंघु बाॅर्डर पर डटे हुए हैं.
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
सिंघू बॉर्डर पर बना लाइब्रेरी
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर एक पुस्तकालय केंद्र स्थापित किया गया है. यहां किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कोई भी यहां आकर किताबें पढ़ सकता है. वहीं यहां पर लोगों ने एक समाचार पत्र का निकालना शुरू कर दिया है.कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी आज 24वें दिन भी सिंघु बाॅर्डर पर डटे हुए हैं
8:10 PM. 19 Dec 208:10 PM. 19 Dec
किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे पूर्व केन्द्रीय मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि मैंने निर्णय लिया है कि इस लड़ाई के हम साक्षी बनेंगे, इस लड़ाई के हम समर्थक बनेंगे. किसान आंदोलन के समर्थन में हम दिल्ली के आस-पास हरियाणा के जिलों में सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे. उन्होंने कहा कि हम 2 दिशाओं से किसान आंदोलन के समर्थन में छोटूराम विचार मंच की तरफ से यात्राएं शुरू करेंगे ताकि गांवों में इस चीज की जागृति हो कि ये लड़ाई ऐसी नहीं है जिस तरह से इसे दिखाया जा रहा है.
मुख्य बातें