Kisan Andolan: कृषि कानूनों पर वार्ता में नहीं बनी बात, अगली बैठक 8 जनवरी को

Kisan Andolan LIVE Update नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ पिछले एक महीनें से ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर प्रदर्शन कर रहे किसानो को अचानक आई बारिश ने काफी परेशान किया. उनके तंबूओं में पानी भर गया. कड़ाके की ठंड और बारिश में भी किसान वहां जमे हुए है. आज सोमवार को केंद्र सरकार और किसानों की वार्ता होनी है. इस बीच विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार (Narendra Modi Government) पर चौतरफा हमला बोला है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कविताएं पोस्ट कर केंद्र पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मोदी सरकार (PM Modi) को अहंकारी बताया है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

कृषि कानूनों पर वार्ता में नहीं बनी बात, अगली बैठक 8 जनवरी को

सरकार और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. अब अगले दौर की बैठक 8 जनवरी को आयोजित होगी.

12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

कृषि कानूनों पर संयुक्त कमेटी बनाने को सरकार तैयार

सरकार के साथ किसानों की वार्ता का आज भी कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है. किसानों के कानून रद्द करने की मांग पर सरकार ने एक संयुक्त कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा. लेकिन किसान नेता इस पर राजी नहीं हैं. किसानों की एक ही मांग है कि सरकार एमएसपी पर लिखित में आश्वासन दे और तीनों कानूनों को रद्द करने का वादा करे.

12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

तीनों कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बरकरार है : टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अपने कृषि कानूनों का फायदा गिना रही है, जबकि हमारी मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी पर गारंटी दी जाए. उन्होंने मीडिया को बताया कि अभी भी सरकार और किसानों के बीच गतिरोध बरकरार है.

12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

किसानों ने नहीं खाया मंत्रियों के साथ खाना

आज की वार्ता में भी किसानों ने अपने लंगर का खाना खाया. पिछली बार केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों ने किसानों के साथ उन्हीं का खाना खाया था. लेकिन इस बार किसानों ने उनके साथ खाना खाने से मना कर दिया. किसान नेताओं ने कहा कि आप अपना खाना खाइए और हम अपना खाना खायेंगे.

12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

मारे गये किसानों के लिए रखा गया दो मिनट का मौन

वार्ता के दौरान प्रदर्शन में शामिल किसानों की मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखा.

12:19 AM. 5 Jan 21 6:49 PM. 4 Jan

किसानों और सरकार के बीच 7वें दौर की वार्ता विज्ञान भवन में शुरू

कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध के बीच किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच 5वें दौर की वार्ता शुरू हो गयी है. यह वार्ता विज्ञान भवन में हो रही है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan LIVE Update नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ पिछले एक महीनें से ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर प्रदर्शन कर रहे किसानो को अचानक आई बारिश ने काफी परेशान किया. उनके तंबूओं में पानी भर गया. कड़ाके की ठंड और बारिश में भी किसान वहां जमे हुए है. आज सोमवार को केंद्र सरकार और किसानों की वार्ता होनी है. इस बीच विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार (Narendra Modi Government) पर चौतरफा हमला बोला है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कविताएं पोस्ट कर केंद्र पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मोदी सरकार (PM Modi) को अहंकारी बताया है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >