Kisan Andolan: किसानों ने हजारों ट्रैक्टर के साथ निकाली रैली, कहा- 26 जनवरी का है रिहर्सल

Kisan Andolan: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर प्रदर्शन कर रहे किसानों (Farmers) ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाला जाना है. आज उसका ही रिहर्सल हो रहा है. सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर निकले हैं. किसानों के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तित किया गया है. सरकार के साथ सात दौर की वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी और किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

नोएडा में चिल्ला बॉर्डर पर भी निकाली ट्रैक्टर रैली

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी यूपी के नोएडा में महामाया प्लाइओवर से चिल्ला बॉर्डर तक ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया.

12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन में जमा भीड़ पर चिंता व्यक्त की है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एस ए बोबड़े की पीठ ने भीड़ की वजह से कोरोनावायरस के प्रसार का खतरा बताया है. कोर्ट ने कहा कि 2020 में हुए दिल्ली के लिजामुद्दीन में तबलीगी जमात वाला हाल न हो जाए, सरकार इसका ध्यान रखे. कोर्ट ने सरकार से जवाब भी मांगा है कि प्रदर्शन स्थल पर कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए सरकार ने क्या किया है.

12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

3500 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर निकले हैं किसान

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 3500 से ज्यादा ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के साथ किसान मार्च में हिस्सा ले रहे हैं. दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के कर्मियों की भारी तैनाती के बीच ट्रैक्टर पर सवार किसानों ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की ओर मार्च शुरू किया. भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च पलवल की तरफ बढ़ा है.

12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

पलवल से सिंघू बॉर्डर की ओर बढ़ रही है ट्रैक्टर रैली

किसानों की ट्रैक्टर रैली हरियाणा के पलवल से सिघू बॉर्डर की ओर बढ़ रही है. सुरक्षा में जवान तैनात हैं.

12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

हरियाणा की महिलाएं सीख रही हैं ट्रैक्टर चलाना

हरियाणा के जींद जिले में कई ग्रामीण महिलाएं ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं. वे केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ‘ट्रैक्टर परेड’ में हिस्सा लेने वाली हैं. जींद जिले के साफा खेरी, खतकर और पल्लवन गांव की महिलाएं टैक्टर चलाना सीख रही हैं. जींद के किसान एकता महिला मंच की प्रमुख सिकिम नैन श्योकांत ने फोन पर बताया कि करीब 200 महिलाएं टैक्टर चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं.

12:53 AM. 8 Jan 21 7:23 PM. 7 Jan

इन रास्तों को किया गया है डायवर्ट

पुलिस ने बताया कि इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर 12 बजे से दिन के अपराह्न तीन बजे तक पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पायेंगे. इनको डाइवर्ट किया जायेगा. पुलिस ने कहा कि इसी प्रकार सिरसा कट और बील अकबरपुर से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पायेंगे.

मुख्य बातें

Kisan Andolan: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर प्रदर्शन कर रहे किसानों (Farmers) ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाला जाना है. आज उसका ही रिहर्सल हो रहा है. सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर निकले हैं. किसानों के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तित किया गया है. सरकार के साथ सात दौर की वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी और किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >