Kisan Andolan, Farmers Protest Updates: कृषि बिल को वापस ना लेकर सरकार देश के अन्नदाताओं से संघर्ष करना चाह रही है, सुखबीर सिंह का आरोप
Copied link
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों का आंदोलन लगातार 15वें दिन से जारी है. केंद्र सरकार के सभी प्रस्तावों को किसानों ने खारिज कर दिया है. इसके अलावा कई दौर की केंद्र सरकार के साथ चली वार्ता भी अबतक बेनतीजा रही है. अब गुस्साये किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है. अपने आंदोलन को और तेज करते हुए किसानों ने सभी हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है. साथ ही 14 दिसंबर को देश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का फैसला किया है. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
कृषि बिल को वापस ना लेकर सरकार देश के अन्नदाताओं से संघर्षकरना चाह रही है
कृषि बिल को वापस ना लेने के केंद्र सरकार के फैसले की हम निंदा करते हैं, आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साफ है कि सरकार देश के अन्नदाताओं से संघर्ष करना चाहती है.
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
राकेश टिकैत ने कहा- हमारी 15 में से 12 मांगों पर केंद्र सहमत है, इसका मतलब बिल सही नहीं है, इसे वापस लिया जाये
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र यदि 15 में से हमारी 12 मांगों पर सहमत हो रहा था, इसका मतलब है कि बिल सही नहीं हैं, तो उसे रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए. हमने MSP पर एक कानून की मांग की थी, लेकिन वे अध्यादेश के माध्यम से 3 बिल लाये. हमारा विरोध शांतिपूर्वक जारी रहेगा.
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
कृषि कानून व्यापारियों के लिए है, केंद्र सरकार ने स्वीकारा
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आज कहा कि केंद्र सरकार ने अंतत: यह मान लिया है कि कृषि कानून व्यापारियों के लिए है. जब कृषि राज्य का विषय है तो वे कैसे इसपर कानून बना सकते हैं. गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने कहा है कि केंद्र व्यापार पर कानून बना सकता है.
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
10 दिसंबर के बाद शुरू होगा रेलवे ट्रैक जाम, जिद पर अड़े किसान
किसान नेता बूटा सिंह ने आज कहा कि हमने सरकार को दस तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है, अगर पीएम हमारी बात नहीं सुनते हैं और कानून को रद्द नहीं किया जाता है तो हम रेलवे पटरियों को जाम कर देंगे. आज की बैठक में हमने यह तय किया है कि हम भारत की जनता को रेलवे ट्रैक पर लायेंगे. संयुक्त किसान मंच जल्दी ही तिथि की घोषणा करेगा.
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
कृषि मंत्री ने कहा-किसान हमारे प्रस्ताव पर विचार करें और चर्चा के लिए सामने आयें
कृषि मंत्री ने कहा-किसान हमारे प्रस्ताव पर विचार करें और चर्चा के लिए सामने आयें, हम उनकी हर आशंका का समाधान करेंगे
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा- कृषि बिल वापस लिये बिना आगे की बातचीत संभव नहीं
किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा- कृषि बिल वापस लिये बिना आगे की बातचीत संभव नहीं
3:40 AM. 11 Dec 203:40 AM. 11 Dec
किसान आं��ोलन आज भी जारी, सरकार की ओर से नये प्रस्ताव का है इंतजार
किसान आंदोलन आज भी जारी, सरकार की ओर से नये प्रस्ताव का है इंतजार
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
चिल्ला बॉर्डर पर फूल देकर किसानों को मनाने की कोशिश
चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसानों को फूल देकर मनाने की कोशिश की. दरअसल दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को कोरोना जांच के लिए कह रही था, लेकिन किसानों ने मना कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने किसानों को फूल देकर मनाने की कोशिश की.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
किसानों के खाते में आनेवाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 7वीं किस्त
आंदोलन पर उतारु किसानों के लिए एक अच्छी खबर है कि केन्द्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 7वीं किस्त जारी कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि 10 दिसंबर से यह रकम किसानों के खाते में जानी शुरू हो जाएगी. इस योजना से देश के करीब साढ़े 11 हजार करोड़ किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
सरकार को माननी होगी मांग
किसान आंदोंलन में किसानों का साथ देने आये खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार को किसानों की बात माननी ही होगी. जबतक सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती हम वापस नहीं जाएंगे.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील करेंगे
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील करेंगे. इधर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसानों से अपील की है कि वो भ्रामक खबरों का शिकार न बनें.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा है कि, जो प्रस्ताव आया है उसमें बिल वापसी की बात नहीं है. सरकार संशोधन चाहती है. संशोधन के लिए किसान तैयार नहीं है. हम चाहते है पूरा बिल वापस हो। बिल वापसी के अलावा कोई रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
आगे की रणनीति पर चर्चा
किसानों के आंदेलन को लेकर सरकार गंभीर होती जा रही है. बुधवार को आगे की रणनीति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त किये जाने के रास्तों पर चर्चा की. इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
सरकार की मंशा ठीक नहीं
किसान नेता, मंजीत सिंह ने कहा है कि सिंघु बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं. “सरकार की मंशा ठीक नहीं है. सरकार चाहती है यह आंदोलन लंबा चले और कमजोर पड़ जाए.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा है कि अगर किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ है तो भारत उसपर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं कर देता.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
किसान आंदोलन को विपक्ष का साथ
किसानों के आंदोलन को विपक्ष का पूरा साथ मिल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने आंदोलन को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. राष्ट्रपति से तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया.
8:04 PM. 10 Dec 208:04 PM. 10 Dec
जारी है किसानों का विरोध प्रदर्शन
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज 15वां दिन.
2:09 PM. 10 Dec 202:09 PM. 10 Dec
कृषि वैज्ञानिक वरिंदरपाल सिंह ने पुरस्कार ठुकराया
पंजाब कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिक वरिंदरपाल सिंह ने किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उर्वरक उद्योग की संस्था एफएआइ का पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया. पौधों के पोषण से जुड़े कार्य के लिए वरिंदरपाल सिंह फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली अवार्ड के संयुक्त विजेता घोषित किये गये थे.
2:09 PM. 10 Dec 202:09 PM. 10 Dec
किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.
2:09 PM. 10 Dec 202:09 PM. 10 Dec
दिल्ली की सड़कें बंद करने का एलान
किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि अगर तीनों कानून रद्द नहीं किये जाते, तो एक के बाद एक दिल्ली की सड़कों को बंद किया जायेगा और किसान सिंघु बॉर्डर पार कर दिल्ली में प्रवेश करने के बारे में भी फैसला ले सकते हैं.
1:09 PM. 10 Dec 201:09 PM. 10 Dec
और तेज होगा आंदेलन
तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों ने बुधवार को केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं, किसान नेताओं ने केन्द्र सरकार से कहा है कि अगर तीनों कानून रद्द नहीं किये जाते, तो एक के बाद एक दिल्ली की सड़कों को बंद किया जायेगा. वहीं, किसानों ने यह भी कहा है कि, इन कानूनों के विरोध में किसान 14 दिसंबर को राज्यों में जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे.
1:09 PM. 10 Dec 201:09 PM. 10 Dec
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों का आंदोलन लगातार 15वें दिन से जारी है. केंद्र सरकार के सभी प्रस्तावों को किसानों ने खारिज कर दिया है. इसके अलावा कई दौर की केंद्र सरकार के साथ चली वार्ता भी अबतक बेनतीजा रही है. अब गुस्साये किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है. अपने आंदोलन को और तेज करते हुए किसानों ने सभी हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है. साथ ही 14 दिसंबर को देश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का फैसला किया है. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…