कर्नाटक: महिला को जबरन कार में बैठाया, चाकू से किया हमला, उसके बाद हुआ जोरदार धमाका

कर्नाटक के तुमकुरु में एक कार में हुए धमाके में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और कैब ड्राइवर घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपने साथ विस्फोटक लेकर आया था, जिससे यह धमाका हुआ.

शनिवार (27 जून) को नेशनल हाईवे  पर एक जलती हुई कार के अंदर एक शख्स की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और मृतक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों को शक है कि सीरा तालुका के कल्लंबेला के पास कार में आग लगाने के लिए देसी बम का इस्तेमाल किया गया होगा.

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले नागेंद्र ने कार के अंदर एक महिला के सिर पर चाकू से हमला किया था, जो किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रही. अधिकारियों के अनुसार, महिला को बचाने के लिए कार ड्राइवर भी गाड़ी से बाहर कूद गया. उसी दौरान कार के अंदर विस्फोट हुआ, जिसके बाद गाड़ी देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गयी.

नागेंद्र ने युवती को जबरन कार में बैठाया

पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर के निकट स्थित सिद्धापुरा से एक कार बुक की थी. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नागेंद्र ने युवती को जबरन कार में बैठा लिया था. पुलिस के मुताबिक, दोपहर के समय कल्लंबेला थाने के निकट यह घटना हुई. तुमकुरु जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अशोक के. वी. ने मीडिया को को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे खड़ी एक गाड़ी आग की चपेट में आ गयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि गाड़ी का ड्राइवर व रम्या नाम की एक महिला कार के बाहर खड़े थे जबकि कार आग की लपटों में घिरी हुई थी.

कार के अंदर हुआ विस्फोट

घटनाक्रम की जानकारी जुटाने पर पुलिस को पता चला कि कार के अंदर विस्फोट हुआ और गाड़ी के भीतर एक शव था. अशोक ने कहा कि ड्राइवर और महिला ने हमें बताया कि कार के अंदर मौजूद व्यक्ति ने किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण यह विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि हमें मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नागेंद्र नाम के व्यक्ति ने बेंगलुरु के जयनगर क्षेत्र स्थित सिद्धापुरा थाना क्षेत्र से रम्या का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था. इसी जानकारी के आधार पर हमने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली है.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >