Madhya Pradesh: चुनाव की तैयारियों को लेकर खरगे ने कसी कमर, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य सीनियर नेताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया. बता दें मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है.

Madhya Pradesh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज पार्टी की राज्य यूनिट के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य सीनियर नेताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. बता दें मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >