कोरोना से बचाने के लिए केरल पुलिस ने कुछ इस अंदाज में लोगों को किया जागरुक, वीडियो हुआ वायरल

केरल पुलिस का जागरुक करने का अनूठा अंदाज वाला वीडियो हो रहा है वायरल

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, लेकिन लोगों ने कोरोना को भगाने के लिए अलग अलग तरकीब भी निकाली, जिसका कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब केरल पुलिस का लोगों को जागरूक करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें केरल पुलिस अनोखे अंदाज में डांस करके लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दे रही है, जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले का भी चाइनीज लोगों के साथ मिल कर कोरोना को भगाने का वीडियो वायरल हुआ था.

बता दें कि अब तक दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6000 हजार से ऊपर हो गयी है जबकि भारत में ही ताजा आंकड़े के अनुसार 147 लोग इसकी चपेट में या चुके हैं.

जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है. आप भी देखें ये शानदार वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >