प्रियंका गांधी के कार्यालय से आया केरल विधायक को फर्जी कॉल, 3 करोड़ रुपये के बदले मंत्रिपद की पेशकश

केरल की महिला विधायक विद्या बालकृष्णन को आया फेक कॉल चर्चा में है. उन्हें यह कॉल प्रियंका गांधी के ऑफिस के नाम पर आया था. कॉल करने वाले ने पहले सांसद को कॉल कर नंबर लिया, उन्हें खुद को AICC का अधिकारी बताया.

Priyanka Gandhi Office Fake Call : केरल में कांग्रेस के एक विधायक को मंत्री पद के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट में बताया गया कि विधायक को यह कॉल प्रियंका गांधी के ऑफिस से आया था. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. साइबर सेल ने जांच के बाद बताया कि यह फ्रॉड कॉल था.

व्हाट्सएप पर आया था कॉल

कोझिकोड के अलाथुर का प्रतिनिधित्व कर रही महिला विधायक विद्या बालकृष्णन को यह फर्जी कॉल 6 जुलाई को व्हाट्सएप पर आया था. रिपोर्ट में बताया गया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम राजकुमार बताया. उसने बताया कि जल्द राज्य सरकार की मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है. उसने ऑफर किया कि विद्या अगर 3 करोड़ रुपये देने को तैयार हो जाती हैं तो उन्हें मंत्रीपद दे दिया जाएगा. उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसे उसका फोन नंबर जिले के एक सांसद से मिला था.

खुद को बताया AICC का अधिकारी

इसके बाद विद्या ने सांसद से संपर्क किया. सांसद ने बताया कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एआईसीसी मुख्यालय का अधिकारी बताया और उनसे दो विधायकों के नंबर ले लिए.

ये भी पढ़ें : पुरी में भव्य रथ यात्रा शुरू : बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर के लिए निकले भगवान जगन्नाथ

ंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे अनिल मेनन, चांद-मंगल मिशन की तैयारियों पर करेंगे रिसर्च

फर्जी कॉल की पुष्टि

सांसद और विधायक ने एआईसीसी मुख्यालय से संपर्क करके पुष्टि की कि यह एक फर्जी कॉल थी और एआईसीसी मुख्यालय में उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं था.

पुलिस का संदेह

साइबर पुलिस को संदेह है कि यह कॉल दिल्ली से आई थी। कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.


ये भी पढ़ें : पुरी में भव्य रथ यात्रा शुरू : बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर के लिए निकले भगवान जगन्नाथ



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >