सरकारी डॉक्टर ने दहेज में मांगा सोना और 15 एकड़ जमीन, प्रेमिका ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

सुसाइड नोट और लड़की की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने कथित तौर पर शहाना को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रुवैयास को गिरफ्तार किया. जानें केरल का यह मामला जिसकी चर्चा हो रही है पूरे देश में

केरल के एक डॉक्टर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि उसने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका ने दहेज की मांग की थी. दहेज की रकम नहीं दिये जाने की वजह से शादी रद्द हुई थी. इस सदमे की वजह से प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली. सरकारी डॉक्टर ने उससे दहेज के तौर पर डेढ़ किलो सोना और कई एकड़ जमीन की डिमांड की थी. इस संबंध में पुलिस की ओर से बयान सामने आया है. पुलिस ने बताया कि डॉ. रुवैयास द्वारा दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. इस वजह से प्रेमिका डिप्रेशन में चली गई और उसने खुदकुशी कर ली.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक बयान जारी किया है जिसमें ईए रुवैस को सस्पेंड करने की पुष्टि की गई है. प्रेमिका शहाना ने सुसाइड नोट छोड़ा है. सुसाइड नोट में लिखा है कि यह सच है कि मेरा परिवार डेढ़ किलो सोना और कई एकड़ जमीन नहीं दे सकता है. शहाना ने आगे यह भी लिखा कि युवक की मंशा उससे शादी का वादा करके उसका जीवन बर्बाद करने की थी. वह उन लोगों की दहेज की इच्छा की वजह से अपनी जान दे रही है.

डॉ. ईए रुवैस को किया गया गिरफ्तार

डॉ. ईए रुवैस की की बात करें तो वो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य हैं. उनपर सर्जरी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण ले रही एक महिला डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने में शामिल होने का आरोप लगा है. उनको पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर लिया है. जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या से पहले कथित रूप से लिखा गया सुसाइड नोट अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. इसमें आरोपी के तौर पर डॉ. रुवैयास का नाम और उसकी कथित भूमिका का स्पष्ट उल्लेख है.

Also Read: केरल के इस अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट कर रच दिया इतिहास! मां ने बेटे के लिए किया अंगदान

शहाना के परिवार ने क्या कहा

शहाना के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने दहेज में 150 सोने की चीजें, 15 एकड़ जमीन और एक बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड की थी. जब शहाना के परिवार ने कहा कि वे मांग पूरी नहीं कर सकते, तो उसके प्रेमी के परिवार ने शादी रद्द कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >