Video: 11000 KM तक साइकिल के एक पहिये से सफर, केरल से नेपाल क्यों जा रहे सनीद?

Kerala Cyclist Saneed: केरल के प्रोफेशनल बाइक स्टंटर सनीद नशे के खिलाफ खास मुहिम चला रहे हैं. वह बिना अगले पहिये वाली साइकिल से केरल से नेपाल तक 11 हजार किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं. एवरेस्ट बेस कैंप तक जाने वाले सनीद अब तक 7 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी पूरी कर चुके हैं. वो अपने ड्रग्स को ना कहें कैंपेन के तहत एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना चाहते हैं.

Kerala Cyclist Saneed: केरल के साइक्लिस्ट सनीद ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अनोखा तरीका चुना है. वह बिना अगले पहिये वाली साइकिल से केरल से नेपाल तक करीब 11,000 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं. उनका लक्ष्य एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना और रास्ते में लोगों को Say No to Drugs (ड्रग को ना) का संदेश देना है.

7,000 किलोमीटर से ज्यादा सफर पूरा

सनीद अब तक 7,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुके हैं. वह रोजाना औसतन 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं. एक दिन में वह अधिकतम 150 किलोमीटर तक का सफर भी पूरा कर चुके हैं. उनका कहना है कि दूरी सड़क की हालत और मौसम पर निर्भर करती है.

बिना अगले पहिये के आसान नहीं सफर

तेज हवाओं के बीच बिना अगले पहिये की साइकिल पर संतुलन बनाना बेहद मुश्किल होता है. हालांकि सनीद को बाइक स्टंट का करीब 12 साल का अनुभव है. इससे पहले वह इसी तरह के सफर में केरल से कश्मीर तक भी जा चुके हैं.

एक जिंदगी बदली तो वही वर्ल्ड रिकॉर्ड

सनीद ने सिविल इंजीनियरिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और वह प्रोफेशनल बाइक स्टंटर भी हैं. उनका कहना है कि अगर उनकी यात्रा से एक व्यक्ति भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित होता है, तो वही उनके लिए असली वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा.

Also Read: तमिलनाडु: इलाज के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये! CM विजय ने रखा हेल्थ इंश्योरेंस 5 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >