Parenting In The Time of Corona में बोले केजरीवाल - सोशल डिस्‍टेंसिंग से ही कोरोना से बचाव संभव

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज स्‍कूली बच्‍चों के अभिभावकों के साथ बातचीत की. बातचीत में उन्‍हें कोरोना वायरस के संबंधित सारी जानकारी उन्‍हें दी. केजरीवाल ने बताया कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्‍टेंसिंग है. मुख्‍यमंत्री के साथ-साथ दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अभिभावकों के सवालों के जवाब दे रहे थे.

नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज स्‍कूली बच्‍चों के अभिभावकों के साथ बातचीत की. बातचीत में उन्‍हें कोरोना वायरस के संबंधित सारी जानकारी उन्‍हें दी. केजरीवाल ने बताया कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्‍टेंसिंग है. मुख्‍यमंत्री के साथ-साथ दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अभिभावकों के सवालों के जवाब दे रहे थे.

एक बच्‍चे के पिता ने पूछा कि उसका बच्‍चा उससे यह पूछता है कि जब उसे कुछ भी नहीं है तो फिर उसे बाहर खेल क्‍यों नहीं जाने दिया जाता. इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने बताया, बच्‍चों को समझाना जरूरी है कि कोरोना क्‍या है. इससे कैसे बचना है. केजरीवाल ने कहा, पहले 14 दिनों तक तो कोरोना के लक्ष्‍ण भी नहीं दिखते हैं. केजरीवाल ने कहा, 10 साल से कम उम्र के बच्‍चों को समझाना बेहद मुश्किल होता है.

केजरीवाल ने कहा, अपने-अपने घर के अगल-बगल में अगर कोई गरीब परिवार या व्‍यक्ति रहता हो तो उसे जरूर खाना खिलाएं और उनकी मदद करें. बच्‍चों को भी ऐसा करने की प्रेरणा दें, इससे बच्‍चों में अच्‍छे संस्‍कार विकसित होंगे. मालूम हो दिल्‍ली में इस समय 386 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 8 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं और 8 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: Coronavirus : महाराष्ट्र और तमिलनाडु में आंकड़ा 400 के पार, जानिए किस राज्य में है कितने संक्रमित मरीज

केजरीवाल ने इससे पहले ही अपने ट्विटर हैंडल में सूचना दे दी थी कि वो आज स्‍कूली बच्‍चों के अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे. केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली में 44 लाख बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. उन सभी बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए कल (4/2/20) दोपहर 3 बजे मैं, मनीष जी और कुछ एक्सपर्ट्स आप से जुड़ेंगे “Parenting In The Time of Corona” कार्यक्रम में. अपने बच्चों के साथ मिल कर जरूर देखिए.

गौरतलब है कि देश-दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते हैं. अब तक करीब 205 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 11 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. उसमें करीब 59 हजार लोगों की जान जा चुकी है. भारत में भी कोरोना को कहर बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब तक जो आंकड़ा मिला है उसके अनुसार भारत में करीब 30 हजार लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 68 लोगों ने अपनी जान गंवायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >