Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर 3 दिनों के लिए रोक, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Kedarnath Yatra: खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई. यह रोक 12, 13 और 14 अगस्त तक रहेगी. प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा पर 3 दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक लगाने की घोषणा की गई है. भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया था. जिसे देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. यह रोक 12, 13 और 14 अगस्त तक रहेगा.

प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी

प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से मौसम के ठीक होने तक यात्रा से बचने की अपील की गई है. एडवाइजरी में बताया गया है कि 12, 13 और 14 अगस्त तक राज्य के सात जिले – रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. जिस वजह से यात्रियों से अपील की जा रही है कि इस दौरान श्रद्धालु यात्रा करने से बचें, खासकर रेड जोन वाले हिस्से में.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिलाधिकारी प्रतिक जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है. जलाशयों के पास रहने वाले लोगों से इलाका खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया है कि मौसम के ठीक होने के बाद फिर से जल्द ही यात्रा शुरू करने को लेकर अपडेट दिया जाएगा. इस दौरान पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम हाई अलर्ट पर रहेंगी. जिलाधिकारी ने बताया है कि डेंजर जोन में आने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही वार्निंग सिस्टम का भी परीक्षण किया गया है.

यह भी पढ़े: Delhi NCR Heavy Rain: गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत… दिल्ली NCR में बारिश से जलभराव की समस्या

यह भी पढ़े: Parliament Monsoon Session: सड़क पर प्रदर्शन करता रहा विपक्ष, इधर संसद में 8 विधेयक पास, देखें सूची | Opposition kept protesting on road 8 bills passed in Parliament

यह भी पढ़े: Election Commission: गैर मान्यता प्राप्त 476 और दलों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >