Karnataka Election: टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में बगावत, कई दिग्गज ने इस्तीफा दिया, तो कुछ ने लिया संन्यास

कई दौर के विचार-विमर्श के बाद भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची और बुधवार रात 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. राज्य विधानसभा में कुल 224 सीटे हैं. पार्टी ने अभी तक 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो सूचियों में 212 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत की स्थिति पैदा हो गई है. टिकट ना मिलने से नाराज कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जबकि कुछ अन्य दलों से चुनाव लड़ने की तैयारी है. ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता असंतोष की इस आंच को कम करने में जुट गए हैं.

बीजेपी ने अबतक 212 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है

कई दौर के विचार-विमर्श के बाद भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची और बुधवार रात 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. राज्य विधानसभा में कुल 224 सीटे हैं. पार्टी ने अभी तक 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

टिकट कटने से नाराज एम पी कुमारस्वामी ने इस्तीफा देने की कर दी घोषणा

मुडिगेरे से तीन बार के विधायक एम पी कुमारस्वामी ने और हावेरी से विधायक नेहरू ओलेकर ने टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की. कुमारस्वामी ने भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि वह विधायक के तौर पर भी विधानसभा अध्यक्ष को जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे. अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 65 वर्षीय ओलेकर दो बार के विधायक हैं. पार्टी द्वारा की गई अनदेखी से खफा ओलेकर ने सड़क पर उतर समर्थकों के साथ प्रदर्शन भी किया.ओलेकर की जगह हावेरी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र में गविसिद्दप्पा दयामनवर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. ओलेकर ने दावा किया कि हजारों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं.

एस अंगारा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की

मंत्री और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक एस अंगारा ने फिर से टिकट ना मिलने पर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की.

रघुपति भट टिकट न मिलने से नाराज, एमएलसी आर शंकर ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

उडुपी के विधायक रघुपति भट ने कहा है कि वह पार्टी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार से बहुत दुखी हैं. रानेबेन्नूर विधानसभा सीट के लिए आकांक्षी भाजपा एमएलसी आर शंकर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि पार्टी ने उनके अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया था.

विधायक गूलीहट्टी शेखर ने जनार्दन रेड्डी के साथ जाने का मन बनाया

होसदुर्ग से विधायक गूलीहट्टी शेखर ने कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या पूर्व मंत्री एवं खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी के नवगठित कल्याण राज्य प्रगति पक्ष में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, मैं अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द फैसला करूंगा.

रूठों को मनाने में जुटे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

पार्टी में मचे इस घमासान पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, टिकट पाने की उम्मीद रखने कुछ नेताओं और विधायकों ने इस्तीफे की घोषणा की है. कुछ ने इस्तीफा भी दे दिया है. हम कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहे हैं और चीजों को कुल मिलाकर हल किया जाएगा. वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी द्वारा पार्टी छोड़ने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के विश्वास को बनाए रखना होगा, जिनकी वजह से वह दबाव में होंगे. इसलिए इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन इसे हल कर लिया जाएगा.

उम्मीदवारों का चयन ‘सर्वेक्षण रिपोर्ट’ के आधार पर किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन ‘सर्वेक्षण रिपोर्ट’ के आधार पर किया गया है और वह मुडिगेरे के विधायक कुमारस्वामी से भी बात करेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि वह पार्टी में बने रहें. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ स्थानों पर पार्टी के चंद सदस्यों के बीच असंतोष है और कुछ बयान भी सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि वह सभी से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >