Karnataka Elections 2023: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे जगदीश शेट्टार, कहा- पत्तों की तरह बिखर रही BJP

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाच 2023 से पहले उम्मीदवारों का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में शामिल होने का दौर जारी है. टिकट नहीं मिलने से नाराज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया और कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस में शामिल होते ही उन्होंने अपनी पूर्व की पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

कर्नाटक में ताश के पत्तों की तरह बिखर रही बीजेपी : शेट्टार का दावा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है.

कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे शेट्टार

��र्नाटक चुनाव 2023 के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जगदीश शेट्टार को ‘बी’ फॉर्म दिया. इसके साथ ही उनके चुनाव लड़ने पर मुहर भी लग चुकी है.

Also Read: गोवा में बोले अमित शाह- राहुल बाबा सुन लें, कर्नाटक में बीजेपी बनाएगी बहुमत की सरकार

जयराम रमेश का दावा, कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की बनायेगी सरकार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह उम्मीद भी जताई कि कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने ट्वीट किया, कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में व्यापक स्तर पर सम्मानित नेता जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस में शामिल हो गए. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मार्ग पर अग्रसर है. भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है.

टिकट नहीं मिलने से नाराज शेट्टार ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए. शेट्टार हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं. भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >