कर्नाटक चुनाव: भाजपा आसानी से बहुमत हासिल करेगी! जानें कांग्रेस के सर्वे पर क्या बोले सीएम बसवराज बोम्मई

karnataka elections 2023 : कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के जारी होने के बाद एक सर्वेक्षण कराया है जिससे पता चलता है कि सिर्फ सात प्रतिशत मतदाता ही बजरंग दल से जुड़े मुद्दे से अवगत हैं. जानें भाजपा ने सर्वे को लेकर क्या कहा

karnataka elections 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. हर पार्टी प्रदेश में जीत का दावा कर रही है. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के सर्वेक्षणों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा आसानी से बहुमत हासिल करेगी.

बोम्मई ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा कि जगदीश शेट्टर के जाने से भाजपा के लिए लिंगायत समुदाय का समर्थन प्रभावित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी वाद-विवाद को ‘बेहद निचले स्तर’ पर ले गयी है. आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के एक विवादित बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. प्रदेश की कुल 225 विधानसभा सीटों में से 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को वोटिंग के बाद कर्नाटक में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा.

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं

इधर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि चुनाव घोषणापत्र में कई बिंदु हैं, हम इस मुद्दे को क्यों सीमित करें. किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है राज्य सरकार के पास नहीं. वीरप्पा मोइली ने स्पष्ट किया कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं है.


कांग्रेस को अपनी पांच ‘गारंटी’ पर भरोसा

इधर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही बजरंग दल से जुड़े मुद्दे को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी हो, लेकिन कांग्रेस का मानना है कि उसकी ओर से दी गई पांच ‘गारंटी’ ही उसकी जीत का मार्ग प्रशस्त कर सकती है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के जारी होने के बाद एक सर्वेक्षण कराया है जिससे पता चलता है कि सिर्फ सात प्रतिशत मतदाता ही बजरंग दल से जुड़े मुद्दे से अवगत हैं.

Also Read: Karnataka में कांग्रेस के घोषणापत्र पर बवाल, BJP, VHP और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध
कांग्रेस का वादा

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि वह बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगी. कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि कर्नाटक के सिर्फ सात प्रतिशत मतदाता ही बजरंग दल से जुड़े मुद्दे से अवगत है. इनमें भी 10 प्रतिशत से कम लोग ही इसी चुनाव का मुद्दा मानते हैं. सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों को सर्वेक्षण का हिस्सा बनाया गया उनमें ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के मतदाता थे तथा भारतीय जनता पार्टी के विरोधी मतदाताओं की गोलबंदी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पक्ष में बहुत अधिक है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >