Karnataka Election Result 2023: नफरत का बाजार हुआ बंद... खुली मोहब्बत की दुकान, बड़ी जीत पर बोले राहुल गांधी

Karnataka Election Result: कर्नाटक में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गरीब लोगों ने कर्नाटक में क्रोनी पूंजीपतियों को हरा दिया, हमने इस लड़ाई को नफरत से नहीं लड़ा. वहीं राहुल गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी हैं.

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में हाथ को लोगों का साथ मिला तो बीजेपी का किला ताश के महल की तरह ठह गई. प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. इस जोरदार जीत से जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है. खुशी से लबरेज कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मना रहे हैं. वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी जीत से गदगद हैं. उन्होंने कहा कि बंद हो गया नफरत का बाजार.

नफरत से नहीं लड़ा चुनाव- राहुल गांधी: कर्नाटक में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, गरीब लोगों ने कर्नाटक में क्रोनी पूंजीपतियों को हरा दिया, हमने इस लड़ाई को नफरत से नहीं लड़ा. राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता और अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य में नफरत का बाजार बंद हो गया है और मोहब्बत की दुकानें खुली हैं. उन्होंने यह दावा भी किया कि कर्नाटक की गरीब जनता की शक्ति ने सांठगांठ वाले पूंजीवादियों की ताकत को हरा दिया है.

गरीब जनता की शक्ति की जीत: कर्नाटक में मिली जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता, कर्नाटक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं तथा वहां काम करने वाले सभी नेताओं को बधाई देता हूं. उनका कहना था, कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ सांठगांठ वाले पूंजीवादियों की ताकत थी, दूसरी तरफ तरफ गरीब जनता की शक्ति थी. शक्ति ने ताकत को हरा दिया. राहुल गांधी ने कहा, इस चुनाव में कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी हुई. हमने नफरत और गलत शब्दों से लड़ाई नहीं लड़ी. हमने प्यार से दिल खोलकर यह लड़ाई लड़ी.

Also Read: मेघालय उपचुनाव रिजल्ट: सोहियोंग विधानसभा सीट पर UDP का कब्जा, सिंशर कुपर रॉय थबाह ने शानदार जीत हासिल की

देश को अच्छी लगती है मोहब्बत- राहुल गांधी: राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह दिखाया है कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की दुकानें खुली. गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई मौकों पर कहा था, मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं. राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता से जो पांच प्रमुख वादे किए गए हैं, उन पर सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >