Karnataka Bomb Threat: ’20 करोड़ नहीं दिए तो पूरे कर्नाटक में बम धमाके’, सीएम सिद्धारमैया समेत मंत्रियों को मिली धमकी

Karnataka Bomb Threat: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मंगलवार को धमकी भरा ई-मेल मिला. जिसमें 2.5 मिलियन डॉलर नहीं देने पर पूरे कर्नाटक में बम धमाके की धमकी दी गई. धमकियां विशेष रूप से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर सहित प्रमुख हस्तियों को भेजी गई.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार धमकी भेजने वाले ने अपने मैसेज में लिखा, फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? अगर 2.5 मिलियन डॉलर नहीं मिले तो कर्नाटक के बसों, ट्रेनों, मंदिरों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों में बड़े विस्फोट किए जाएंगे. Shahidkhan10786@protonmail.com. मेल आईडी से धमकी मिली है. इधर इस मामले में सीसीबी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों को धमकी भरा मेल मिला है. जिसकी जांच चल रही है.

Karnataka Bomb Threat: कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु के कैफे में हुआ था धमाका

गौरतलब है कि पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे. विस्फोट के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया.

एनआईए करेगी विस्फोट की जांच

सूत्रों के अनुसार खबर है कि बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गयी है. इससे एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर विचार कर सकती है. अभी तक, इस विस्फोट के मामले में कर्नाटक पुलिस की जांच में एनआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा समूह (एनएसजी) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने मदद की है. सूत्रों ने बताया कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और अभी उसका सुराग नहीं मिला है. ऐसी आशंका है कि इस विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हिमाचल के सभी 6 बागी विधायक, स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >