Karanpur Election: भजनलाल सरकार को राजस्थान में लगा बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्र सिंह हारे

मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हुई. ताजा जानकारी के अनुसार करणपुर सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार को हरा दिया है. जानें ताजा अपडेट

पिछले दिनों राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी. एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था जहां बाद में मतदान करवाया गया, जिसका रिजल्ट आज सामने आ गया है. दरअसल, गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. गिनती के शुरुआती चरण से ही कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे और अंत में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को पटखनी दे दी.

कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जीत

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका तब लगा जब कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की. यहां से बीजेपी के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हार चुके हैं. खास बात यह है कि बीजेपी इस उपचुनाव से पहले ही टीटी को भजन लाल कैबिनेट में मंत्री बना चुकी थी. यही वजह है कि चुनाव में बीजेपी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ था. कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने सुरेंद्र पाल टीटी को 12 हजार मतों से हरा दिया है.

क्यों करवाया गया बाद में चुनाव

आपको बता दें कि इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुआ था जब 81.38 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था जिसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया. इसमें बीजेपी को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं. करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. यहां बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार थे तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था.

Also Read: राजस्थान में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम भजनलाल शर्मा के पास आठ तो दीया कुमारी को मिला यह खास विभाग

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था.

Also Read: Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौर सहित ये बने मंत्री, देखें पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >