Kalkaji Election 2025: दिल्ली के कालका जी सीट का क्या है सियासी समीकरण? कौन किसपर पड़ सकता है भारी

Kalkaji Election 2025: दिल्ली के कालकाजी सीट पर इस बार कड़ा चुनावी दंगल देखने को मिल सकता है. इस बार इस सीट से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इन दो बड़े चेहरों को उतार सकती है.

Kalkaji Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में शामिल कालका जी सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस बार दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ कई बड़े चेहरे मैदान में होंगे. इस सीट पर बीजेपी पिछले 30 वर्षों से जीत नहीं पाई है. कालकाजी सीट साउथ दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है. इस सीट का सियासी महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि आतिशी यहां से विधायक हैं.

आतिशी बनाम किसके बीच होगी सियासी लड़ाई?

कालका जी सीट पर सबसे बड़ा सवाल बना है आतिशी बनाम कौन होगा सामने चेहरा इसकी है. इस बार चर्चा कांग्रेस से दिल्ली प्रदेश की महिला अध्यक्ष अल्का लांबा की है. उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी इस बार इनको सीएम के खिलाफ उतार सकती है. इस सीट बीजेपी के तरफ से पूर्व सांसद रमेश विधुड़ी का नाम चल रहा है. इस सीट पर पिछली बार बीजेपी साल 1993 में जीती थी.

यह भी पढ़ें.. Weather Forecast: दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

कालकाजी सीट पर इस बार कौन कितना मजबूत? देखें वीडियो

क्या है कालकाजी सीट का सियासी समीकरण9Kalkaji Election 2025)

कालकाजी सीट पर दलित और पंजाबी वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं. पिछले दो चुनावों से यहां आम आदमी पार्टी सभी दलों पर भारी पड़ रही है. इससे पहले इस सीट पर दस सालों तक कांग्रेस का राज था. . अब देखना होगा इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बड़े चेहरे को मैदान में उतारती है तो इसका फायदा कितना मिलता है.

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: पीएम मोदी कल करेंगे दिल्ली चुनाव का शंखनाद, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में ओवैसी का एक और बड़ा दांव, ओखला से देंगे दिल्ली दंगों के आरोपी को टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >