Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी यूपी और बिहार में 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. आईएमडी के ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.

आईएमडी ने बिहार में 30 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त से तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है.दोनों राज्य के कई हिस्सों में 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

बिहार में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट

  • बिहार में रविवार का दिन बारिश के लिहाज से अहम रहने वाला है.
  • आईएमडी के अनुसार 30 अगस्त को राज्य में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा.
  • 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है.

ये भी पढ़ें: 15 हजार रुपये की कमी से शुरू हुआ भारत का गोल्डन सफर, जब ध्यानचंद ने दिलाया पहला ओलंपिक हॉकी गोल्ड

पूर्वी यूपी में 31 अगस्त से बढ़ेगी बारिश

  • उत्तर प्रदेश की बात करें तो रविवार को पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.
  • आईएमडी के लखनऊ केंद्र की चेतावनी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त को कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि 31 अगस्त से 4 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 30 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. यहां 2 सितंबर से कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.

झारखंड और छत्तीसगढ़ में दिखेगा मानसून का असर

  • रविवार को झारखंड में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा.
  • आईएमडी ने 30 अगस्त को राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. वहीं 31 अगस्त को भी राज्य में बारिश का अलर्ट बना हुआ है.
  • छत्तीसगढ़ में भी 30 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. राज्य में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: 29 अगस्त से 2 सितंबर तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल! जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

बंगाल-ओडिशा में बारिश का ज्यादा असर

  • मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है.
  • 30 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच भारी बारिश का दौर रहने का अनुमान है.

कुल मिलाकर रविवार को बिहार, झारखंड और आसपास के पूर्वी इलाकों में बारिश ज्यादा सक्रिय रह सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश में रविवार के बाद बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >