Kal ka Mausam : कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, निम्न दबाव का दिख सकता है असर

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनने की संभावना है. इसके असर से 26 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, निम्न दबाव का असर कई राज्यों में दिख सकता है. ओडिशा में 27 सितंबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 26-27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर तक तेज बारिश हो सकती है, जबकि मराठवाड़ा में 27 सितंबर को भारी बारिश होगी. पूर्वी मध्य प्रदेश में 29-30 सितंबर और पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश होगी. इसके अलावा 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और 28 सितंबर को त्रिपुरा में भी बारिश होगी.

महाराष्ट्र के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में, 26 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा में जबकि 27 से 30 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर को बारिश होगी. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर तक और मराठवाड़ा में 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या तूफान हो सकता है. तमिलनाडु और केरल में 26 से 27 सितंबर तक, लक्षद्वीप में 26 सितंबर को, तटीय कर्नाटक में 27-30 सितंबर तक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 29 सितंबर तक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर तक बारिश या तूफान की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26 से 29 सितंबर, जबकि रायलसीमा में 26 और 27 सितंबर को बारिश होगी.

स्काइमेट वेदर ने इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, उत्तर मध्यम महाराष्ट्र, झारखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. कुल मिलाकर कई राज्यों में बरसात का असर रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बारिश हल्की ही रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >