कैलाश विजयवर्गीय के ‘शूर्पणखा’ वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि पार्टी दो-तीन दिन इंतजार करेगी और अगर विजयवर्गीय माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ इंदौर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

गंदे कपड़े पहनकर बाहर निकलने वाली लड़कियों के शूर्पणखा लगने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया. इंदौर शहर में कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ ने रजवाड़ा इलाके में प्रदर्शन किया और विजयवर्गीय के पुतले को आग लगाने की कोशिश करते हुए कहा कि उनमें महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है.

विजयवर्गीय के बंगले के सामने ‘बेशरम के फूल’ लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के बंगले के सामने ‘बेशरम के फूल’ लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि पार्टी दो-तीन दिन इंतजार करेगी और अगर विजयवर्गीय माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ इंदौर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

शिवराज चौहान पर भी कांग्रेस ने साधा निशाना

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि अपने आप को मध्य प्रदेश में लाड़ली किशोरियों का मामा और लाड़ली बहनों का भाई कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के राज में विजयवर्गीय ने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि अगर विजयवर्गीय में तनिक भी शर्म है तो वह माफी मांगे. उन्होंने कहा कि महिलाओं की तुलना शूर्पणखा से करना अत्यंत अशोभनीय, अनुचित, शर्मनाक और दूषित मानसिकता का परिचायक है.

Also Read: ‘गटर से निकलकर नाले में गिरे कन्हैया कुमार’ बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या दिया था बयान

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, मैं रात में जब (बाहर) निकलता हूं और पढे़-लिखे नौजवानों और बच्चों को (नशे में) झूमते हुए देखता हूं, तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि (गाड़ी से) उतरकर इनको पांच-सात लगाकर नशा उतार दूं. हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >