Kailash Gahlot : चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को जोरदार झटका, कैलाश गहलोत ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा

Kailash Gahlot : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Kailash Gahlot : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) को जोरदार झटका लगा है. कैलाश गहलोत ने दिल्ली के परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी भी छोड़ने की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. गहलोत दिल्ली सरकार में गृह, परिवहन, आईटी और महिला एवं बाल विकास सहित प्रमुख विभागों के प्रभारी थे.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को कैलाश गहलोत ने इस्तीफा भेजा है. 50 वर्षीय नेता ने अपने इस्तीफे में पार्टी के अंदर आ रही गंभीर चुनौतियों की ओर इशारा किया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा पार्टी पर हावी है. सरकार के कई वादे अधूरे रह गए हैं. जैसे यमुना को लें, जिसे हमने स्वच्छ नदी में बदलने का वादा किया था. आज नदी की स्थिति गंभीर है. अब यमुना नदी शायद पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है.

गहलोत ने केजरीवाल के पूर्व आवास का संदर्भ देते हुए दावा किया कि पार्टी को शीशमहल जैसे ‘शर्मनाक’ विवादों का सामना करना पड़ रहा है. सीएम आतिशी को लिखे पत्र में नजफगढ़ से विधायक गहलोत ने तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से अपना इस्तीफा दे दिया.

Read Also : Congress vs AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, ‘आप’ के खिलाफ शुरू की न्याय यात्रा

मामले से कांग्रेस ने किनारा किया है. पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ये आप का मसला है. हमारा इससे कोई नाता नहीं. ये सच है कि दो पार्टियों के बीच दिल्ली की जनता पिस रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >