जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादी हमला, गोलीबारी में एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के वानीगाम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गयी थी.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजभेरा इलाके में गुरुवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. इस घटना में एक जवान को मामूली चोटें आई हैं. घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. विस्तृत खबर की अभी प्रतिक्षा है.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के वानीगाम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने तड़के वहां घेराव किया और तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

आतंकी वित्त पोषण मामला: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में जारी अपनी जांच के सिलसिले में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कई ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए की अलग-अलग टीमों ने किश्तवाड़ में पांच जगहों पर छापा मारा और तलाशी ली. जांच एजेंसी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े लोगों और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के घरों की तलाशी ले रही है.

Also Read: Vande Bharat Train For Jammu-Kashmir: खास तरह की वंदे भारत ट्रेन से जाएं जम्मू-कश्मीर, जानें कब से चलेगी ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >