Jaya Bachchan Video : फिर भड़कीं जया बच्चन! महिला फैन का हाथ झटका, वायरल हुआ वीडियो

Jaya Bachchan video: जया बच्चन मनोज कुमार की प्रेयर मीट इवेंट में गई थीं. वहां जब उनकी फैन ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, तो जया बच्चन ने गुस्से में आकर उनके हाथ को झटककर हटा दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

Jaya Bachchan video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहतीं हैं. वह कभी अपने गुस्से के स्वभाव के लिए, तो कभी अपने बयानों के कारण हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं. जया बच्चन का अभी एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उन्हें फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक समारोह में लोगों के साथ बातचीत कर रही हैं. उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे हैं. वहीं, उनके पीछे एक महिला भी खड़ी हैं, जिन्होंने हरे रंग का सूट पहना है. महिला की नजर जब जया बच्चन पर पड़ती है, तब उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वह जया बच्चन से बात करने के लिए उन्हें पीछे से कंधे पर हाथों से हल्का सा थपथपा कर बुलाती हैं.

जया बच्चन जैसे ही उनकी ओर मुड़ती हैं, महिला अपना हाथ खुशी से उनकी ओर मिलाने के लिए बढ़ाती हैं. लेकिन जया बच्चन उसका हाथ पकड़कर उसे झटका देती हैं और उसे डांटने लगती हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार की प्रेयर मीट का है, जहां जया बच्चन बीती रात पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जया बच्चन के इस रवैये की कड़ी निंदा की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पत्नी के गहने बिके, बिस्तर बना कार, अब सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा है बवाल!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >