Japanese PM India Visit: केंद्रीय मंत्री ने इस स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार की ओर से जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत करना उनके लिए एक बड़ा सम्मान है. उन्होंने भारत-जापान के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से इस दौरे को बेहद खास और महत्वपूर्ण बताया.
15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
अपने इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ’15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन’ में शिरकत करेंगी. इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले समय के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया जाएगा.
पीएम के तौर पर पहली भारत यात्रा, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
भारत पहुंचने के बाद जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भी अपनी उत्सुकता साझा की. उन्होंने एक्स पर लिखा- “जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर लगभग तीन साल में यह मेरी पहली भारत यात्रा है. वहीं व्यक्तिगत रूप से भी मैं पहली बार भारत आई हूं.” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली आगामी बैठक में कई महत्वपूर्ण वैश्विक व द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है… अमेरिकी सीनेटर ने भारत की तारीफ की और चीन पर जताई नाराजगी
