VIDEO: जापान के एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर, प्लेन में लगी भीषण आग, 379 यात्री थे सवार, पांच लापता

Japan Airlines jet was engulfed in flames at Tokyo’s Haneda airport टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लगने के बाद सभी 379 यात्री और चालक दल के सदस्य भाग निकले. जापान की एनएचके न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

भूकंप के झटकों से तबाह जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक विमान में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. विमान में 379 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

दो विमानों में टक्कर बाद लगी आग

रॉयटर्स के अनुसार तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस के जेट में आग लगी. एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है. विमान आग में जलकर खाक हो गई.

विमान से टक्कर के बाद चालक दल के पांच सदस्य लापता

जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि यात्री विमान से कथित टक्कर के बाद चालक दल के पांच सदस्य लापता हैं, पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया.

Also Read: जापान के भूकंप की नास्त्रेदमस ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी? साल 2024 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध

विमान जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी

स्थानीय टीवी की फुटेज में दिखाया गया कि जापान एयरलाइंस का एक विमान जब हवाईपट्टी पर था तो उसमें भीषण आग लग गई. इसके बाद विमान के पंखों के आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई. बाद में तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए. एनएचके टीवी ने बताया कि विमान जेएएल की उड़ान संख्या 516 थी जिसने जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी.

Also Read: VIDEO: जापान में भीषण भूकंप, दुकानें और मेट्रो प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त, बड़ी सुनामी की चेतावनी

हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक

तत्काल यह जानकारी नहीं मिल पाई कि क्या हुआ था और क्या इस घटना में कोई हताहत हुआ है. हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और कई लोग नए साल की छुट्टियों में यात्रा करते हैं.

जान बचाने के लिए भागे सभी 379 यात्री

जेएएल के एक अधिकारी ने बताया, टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लगने के बाद सभी 379 यात्री और चालक दल के सदस्य भाग निकले. जापान की एनएचके न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >