जंतर-मंतर से संसद तक: प्रदर्शन, टकराव और बवाल... तस्वीरों में देखें CJP का प्रोटेस्ट

1 / 11
जंतर-मंतर से संसद तक: प्रदर्शन, टकराव और बवाल... तस्वीरों में देखें CJP का प्रोटेस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फोटो- पीटीआई

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन देश की राजधानी दिल्ली में जमकर बवाल हुआ. शिक्षा सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े. रास्ते में कई जगह बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज, आंसू गैस और हिरासत जैसी घटनाएं सामने आईं. तस्वीरों के जरिए जानिए सुबह से शाम तक क्या-क्या हुआ.

2 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी

मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन में आइसा, एसएफआई, केवाईएस समेत कई छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया.

3 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करने लगे. संसद सत्र शुरू होने के कारण पूरे इलाके में पहले से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी.

4 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

संसद मार्ग थाने के सामने प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने और तोड़ने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

5 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

लाठीचार्ज और भीड़ नियंत्रण

प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए. भीड़ ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे हाई-सिक्योरिटी जोन में तनाव बढ़ गया.

6 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस का एक्शन

स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के पास आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

7 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

पथराव और घायल

हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया. कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

8 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

9 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा कड़ी, इंटरनेट बंद

घटना के बाद नई दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर किसी भी तरह की सभा पर रोक लगा दी गई.

10 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

नेताओं का समर्थन

प्रदर्शन में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी शामिल हुईं और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में मौजूद रहीं.

11 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा कड़ी

सुरक्षा के लिहाज से डीएमआरसी ने राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ सहित कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >