जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रदर्शन की खबर वायरल, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधारों को लेकर प्रदर्शन की अनुमति मिलने की खबरें वायरल हो रही थीं. दिल्ली पुलिस ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्थिति स्पष्ट की है.

Jantar Mantar protest: जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को आरक्षण सुधारों के मुद्दे पर प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को दिल्ली पुलिस ने गलत और भ्रामक बताया है.

पिछले महीने ही समाप्त हुआ 36 दिनों का आंदोलन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर किसी भी प्रदर्शन के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ऐसे दावों को लेकर सतर्क रहने को कहा है. पिछले महीने ही जंतर-मंतर पर 36 दिन तक चला आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ समाप्त हुआ था.

धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है. इसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध रहता है.

सोशल मीडिया में 21 अगस्त की चर्चा

पुलिस की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब आरक्षण सुधारों को लेकर 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिलने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे. पुलिस ने इन दावों को तथ्यहीन बताते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है.

Also read : वंदे मातरम् विवाद : कांग्रेस दो अंतरे गाने पर अड़ी, अमित शाह बोले- फैसला राष्ट्रविरोधी और वोट बैंक की राजनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >