Jammu & Kashmir : आतंकियों के दो मददगार दबोचे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Jammu & Kashmir : शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पिस्तौल, ग्रेनेड, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है.

Jammu & Kashmir : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी सरगनाओं और उनके मददगारों की तलाश तेज कर दी गई है. सुरक्षाबलों द्वारा स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शोपियां जिले में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है. शोपियां पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. पुलिस के मुताबिक, डीके पोरा इलाके में सेना की 34RR, SOG शोपियां और CRPF की 178 बटालियन के संयुक्त अभियान चलाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से पिस्तौल, ग्रेनेड, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. सुरक्षाबल उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

आतंकी मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है.

आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से भारतीय सेना और पुलिस बल देशभर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं. इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया और कई आतंकियों को मार गिराया था. ये अभियान आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >