Jammu Kashmir: राजौरी में सेना की चौकी पर आतंकी हमला, जवानों ने भी संभाला मोर्चा, एक आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के जवानों ने आतंकियों के हमले को विफल कर दिया है. साथ ही मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. हालांकि इस अभियान में एक जवान समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गये हैं.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों के हमले में काफी इजाफा हुआ है. थोड़ा सा भी मौका मिलते ही आतंकी हमले को अंजाम दे देते हैं. इसी कड़ी में सोमवार को भी राजौरी में आतंकियों ने जवानों की एक सैन्य चौकी और ग्राम रक्षा दल सदस्य (वीडीजी) के आवास पर हमला किया. हालांकि जवानों ने हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना के अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया कि हमले के बाद जवानों ने आतंकवादियों की धरपकड़ शुरू की. इसके लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. अभियान से घबराकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग की गई.

जवानों ने आतंकी को किया ढेर
 आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. सूत्रों ने बताया कि वीडीजी के आवास पर हमला करने में शामिल आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. हालांकि इस कार्रवाई में एक जवान, एक नागरिक और वीडीजी का रिश्तेदार भी घायल हो गया. सेना ने बताया कि राजौरी के गुंधा इलाके में आतंकवादियों ने वीडीसी के घर पर अहले सुबह हमला किया था. नजदीक मौजूद सैन्य टुकड़ी ने जब जवाबी कार्रवाई की तो मुठभेड़ शुरू हो गयी.

सुरक्षाबलों को मिली थी हमले की खुफिया जानकारी
बता दें, भारतीय सेना को आतंकियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी. उन्हें पहले ही रिपोर्ट मिली थी कि आतंकवादी राजौरी-रियासी के दूरदराज के इलाके में स्थित वीडीजी के गांव पर हमला कर सकते हैं. इसी जानकारी के आधार पर जवानों ने कार्रवाई की. बयान के मुताबिक रणनीतिक टीम ने तत्काल कार्रवाई की ताकि वीडीसी सदस्य और उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं हो. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद आतंकियों ने नये बने सेना चौकी पर भी हमला कर दिया, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी घुसपैठ और उनके हमले में काफी बढ़ोतरी हुई है. 16 जुलाई को डोडा में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए थे. इससे पहले कठुआ जिले में आतंकवादियों ने सेना के गश्ती वाहन पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और इतनी संख्या में सैन्य कर्मी घायल हुए थे. वहीं, नौ जुलाई को किश्तवाड़ जिले की सीमा से लगे घढ़ी भगवाह जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकवादी जान बचाकर भाग गए थे. 26 जून को जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Farmer Protest: फिर आंदोलन को तैयार किसान, 1 अगस्त को विरोध प्रदर्शन, 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान

NEET-UG 2024 पेपर लीक पर SC ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >