Jammu Kashmir: राहुल गांधी का बयान- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे, केंद्र पर बोला हमला

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे.

Jammu Kashmir: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में है. उन्होंने सोपोर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते थे कि चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाए. जम्मू-कश्मीर के सभी लोग चाहते थे कि राज्य की बहाली के बाद चुनाव हों. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राहुल ने कहा कि पहला कदम चुनाव है लेकिन इसके बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा।. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इंडिया एलायंस संसद में पीएम मोदी पर दबाव बनाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र में इंडिया एलायंस की सरकार बनेगी, हम आपका राज्य का दर्जा बहाल कर देंगे.

सड़कों पर उतरेगा ‘इंडिया’ गठबंधन- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं करती है तो ‘इंडिया’ गठबंधन संसद के भीतर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा और सड़कों पर भी उतरेगा. जम्मू में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर प्रदेश के लोगों के साथ बड़ा अन्याय किया गया था. जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करने का संकल्प दोहराते हुए राहुल ने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि हमने किसी राज्य का दर्जा छीन लिया हो और उस राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया हो.

जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी का तीसरा दौर
बता दें, राहुल गांधी का यह जम्मू कश्मीर में तीसरा दौरा है. उन्होंने 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पूर्व चार सितंबर को बनिहाल और डूरू निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया था. उन्होंने आज दूसरे चरण के मतदान से पहले 23 सितंबर को सुरनकोट और सेंट्रल-शाल्टेंग का दौरा किया था. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को जम्मू पहुंचने के तुरंत बाद राहुल ने एक होटल में पेशेवरों के साथ बातचीत की और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जेके रिजॉर्ट ग्राउंड रवाना हो गए.

बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के माध्यम से बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया है. राहुल ने कहा कि जब तक उपराज्यपाल हैं, बाहरी लोगों को फायदा मिलेगा और स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जाता रहेगा. यही वजह है कि जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया. वे चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर को बाहरी लोग चलाए न कि स्थानीय लोग. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि राज्य का दर्जा बहाल होना आपका अधिकार और आपका भविष्य है तथा जम्मू कश्मीर इसके बगैर आगे नहीं बढ़ सकता.

केंद्र सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में मौजूदा सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों पर हमला किया है. राहुल ने कहा कि यह सरकार अंबानी और अदाणी के लिए काम करती है. उनके लिए रास्ता बनाने के वास्ते जीएसटी और नोटबंदी जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने केंद्र की मेक इन इंडिया पहल की भी आलोचना करते हुए इसे मेक इन अडाणी कार्यक्रम बताया और दावा किया कि इस नीति के तहत सभी ठेके कारोबारी समूह अदाणी को दिए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >