Jammu Kashmir में पाकिस्तान भेज रहा है आतंकी, भारतीय जवान ‘ठोक’ दे रहे हैं आतंकियों को

Jammu Kashmir में पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश करा रहा है. ये आतंकी लगामार भारतीय जवान की गोली से ढेर हो रहे हैं.

Jammu Kashmir : पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. वह जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है जिसे भारत के जवाब नाकामयाब कर दे रहे हैं. ताजा खबर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से आ रही है, जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है.

अधिकारियों ने मामले को लेकर बताया कि बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया. इसके बाद हमारे जवान हरकत में आ गए. बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिये को चेतावनी दी लेकिन उसने उन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी. बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

इससे पहले भी आतंकी घुसपैठ को किया गया नाकाम

  1. 14 जुलाई को सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था. अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई थी.

    Read Also : Jammu and Kashmir: डोडा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों के स्केच जारी, 5 लाख रुपये इनाम घोषित
  2. 23 जुलाई को ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा- अलर्ट जवानों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गोलीबारी का पुरजोर जवाब दिया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया. इस पूरे घटनाक्रम में एक जवान शहीद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >