जम्मू-कश्मीर मुठभेड़: अनंतनाग में जवानों ने एक आतंकी को किया ढेर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. अनंतनाग के अरवानी इलाके में दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनंतनाग के अरवानी इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा है.

आतंकियों के खिलाफ अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. साथ ही आवाजाही बंद कर दिया है. जवानों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा है. लेकिन सरेंडर करने की बजाय आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग कर दी. फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है.

गौरतलब है कि, इन दिनों जम्मू कश्मीर आतंकियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई है. आये दिन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिल रही है. हालांकि सूचना मिलते ही जवान कार्रवाई करते हुए आतंकियों पर काबू पा ले रहे हैं. इस बीच आतंकी भी आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं. बुधवार को हुए दो आतंकी हमलों में एक शख्स के साथ पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है.

गौरतलब है कि सीधी लड़ाई में हर बार मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान आतंकियों के जरिए भारत में हिंसा फैलाने की नापाक कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को ट्रेनिंग के साथ साथ हथियार भी मुहैया कराए जा रहे हैं. पाकिस्तान की शक पर आतंकी जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >