Earthquake: जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भूकंप के झटके, घर से बाहर भागे लोग

Jammu Kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर की ओर भागे. ये झटके पंजाब और हरियाणा में भी महसूस किये गये हैं.

जम्मू-कश्मीर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किये गये. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में सुबह करीब 10.19 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर भागे.


पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. भूकंप वैज्ञानिक के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 23 मिनट पर आया जिसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किये गये.

पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

पाकिस्तान के कई हिस्सों में रविवार सुबह 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे दहशत फैल गई और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा. इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था और यह 223 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसके चलते इसके विनाशकारी प्रभाव नहीं हुए.

Also Read: Uttarakhand Earthquake: भूकंप से डोला पिथौरागढ़, तीव्रता 3.5, जानें भूकंप आने पर क्‍या करना चाहिए

इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, हरिपुर, मलकंद, एबटाबाद, बाटग्राम, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, टेक्सलिया, पिंड दादान खान और देश के कई अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >