Jammu-Kashmir: बट्टल सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना के जवानों की फायरिंग के बाद भागे आतंकी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. आतंकियों को देखते ही सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी. जानें सेना की ओर से क्या दी गई जानकारी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बट्टल सेक्टर में मंगलवार सुबह भारतीय सेना ने आतंकवादियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है. सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी है. भारी गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल के घायल होने की खबर है. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. एक्स पर लिखा गया कि सेना के जवानों ने सुबह तीन बजे बटाल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. भारी गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल हो गया है. इलाके में ऑपरेशन जारी है.

वीडीजी के आवास पर हमला करने में शामिल आतंकवादी को किया गया ढेर

इधर, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों ने एक सैन्य चौकी और ग्राम रक्षा दल सदस्य (वीडीजी) के आवास पर आतंकवादी हमले की कोशिश को सोमवार तड़के नाकाम कर दी थी. सेना के ने बताया कि घटना में संलिप्त आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. सुरक्षाबलों इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहे हैं. खबरों की मानें तो वीडीजी के आवास पर हमला करने में शामिल आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. इस घटना में एक जवान, एक नागरिक और वीडीजी का रिश्तेदार घायल हुआ है.

Read Also : Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उरी में दो आतंकी ढेर, LoC पार कर घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

जम्मू क्षेत्र में हुई 14वीं घटना सोमवार की

सोमवार को हुआ आतंकवादी हमला हाल के दिनों में जम्मू क्षेत्र में हुई 14वीं घटना है. इसमें दो अधिकारियों सहित 10 सुरक्षाकर्मियों और नौ तीर्थयात्रियों की जान गई है. वहीं 58 अन्य घायल हुए हैं. इस दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

Read Also : Jammu Kashmir Terrorist Attack: कहां से आतंकियों के पास आ रहे हैं चीनी और अमेरिकी हथियार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >