Jammu Kashmir Accident: CRPF बंकर व्हीकल हादसे में 3 जवानों की मौत, कुल 23 जवान सवार थे गाड़ी में

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास सीआरपीएफ की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके के कंडवा के पास एक सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि उधमपुर जिले में एक वाहन के नाले में गिरने से उसमें सवार सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत जबकि 15 अन्य घायल हो गए.

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि CRPF बंकर व्हीकल में कुल 23 जवान सवार थे.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “उधमपुर के पास हुए हादसे में सीआरपीएफ जवानों की मौत से दुखी हूं. देश के प्रति उनकी सेवा को हम कभी नहीं भूलेंगे. शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारियों को बेहतर इलाज और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.”

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा, “उधमपुर: कंडवा-बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ वाहन के सड़क हादसे की खबर चिंताजनक है. इसमें कई बहादुर जवान सवार थे. मैंने अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो खुद हालात पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं. तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं. हर संभव सहायता दी जा रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >