Jammu Kashmir के कठुआ में मिनी बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 15 घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से नियंत्रण खो दिया. पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी. उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी. हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

चालक के मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से नियंत्रण खो दिया. पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी. उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई.

Also Read: Bharat Jodo Yatra Today : जम्मू-कश्मीर पहुंचकर राहुल गांधी को लगी ठंड? अरे नहीं यह जैकेट नहीं रेनकोट है…

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर ट्रक-कार की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात को हुई जब कार में सवार हादसे के शिकार पांचों दोस्त रेवाड़ी से लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि जनौला गांव निवासी जतिन की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि उसके दोस्त कुलदीप और हर्ष ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि रवि और सचिन नामक दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >