जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग आतंकी हमलों में एक नागरिक की मौत, एक जख्मी

Terror Attack श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक नागरिक की मौत हो गई. जबकि, एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला से हमला किया.

Terror Attack In Jammu And Kashmir जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक नागरिक की मौत हो गई. जबकि, एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला से हमला किया. हालांकि, हथगोले के धमाके से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

वहीं, कारा नगर इलाके में आतंकियों ने माजिद अहमद गोजरी पर फायरिंग की. फायरिंग में गंभीर रूप से घायल माजिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. शहर के सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती की गई है. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई.

इसके कुछ ही देर बाद पड़ोस के बटमालू में एक अन्य नागरिक को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद शफी डार को गोली मारी गई. गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में बरघशेखा भवानी मंदिर पर हमला, उपद्रवियों ने मूर्तियों को तोड़ा, जांच के लिए SIT का गठन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >