Jammu and Kashmir: कठुआ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, राजौरी में भी एनकाउंटर शुरू

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में आतंकवाद रोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक आतंकवादी को मार गिराया.

Jammu and Kashmir: रविवार दोपहर को बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी का शव बरामद किया गया है. गांव में लगातार दूसरे दिन व्यापक तलाश अभियान जारी है. जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि तीन से चार विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार को गांव में तलाश अभियान शुरू किया गया. इसके बाद शनिवार शाम को सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

मुठभेड़ में दो जवान घायल

मुठभेड़ स्थल के समीप पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद अभियान शुरू किया गया तथा फिर मुठभेड़ हुई. जैन ने बताया कि मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए और दो अधिकारी – एक पुलिस उपाधीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों की हालत स्थिर है.

राजौरी में भी मुठभेड़ शुरू

कठुआ के बाद रविवार शाम को राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में एक और मुठभेड़ तब शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर थानामंडी के मनियाल गली में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था. आतंकियों का पता चलने पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई.

तीन से चार विदेशी आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अभियान जारी

पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की कड़ी घेराबंदी है और इलाके में छिपे तीन-चार विदेशी आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि एक मकान में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली और इसके बाद एक अभियान शुरू किया गया जो अब भी जारी है.

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान

एक अक्टूबर को तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर आतंकवादी समूह के खात्मे के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है और जारी रहेगा. जैन ने कहा, हमें आतंकवादियों के बारे में लगातार सूचना मिल रही है और उन्हें जल्द से जल्द ढेर करने के प्रयास के साथ अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि चुनावी इलाकों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीसरे चरण में आतंकवाद संबंधी कोई घटना न हो और चुनाव हिंसा मुक्त हो. कठुआ के साथ ही जम्मू, उधमपुर, सांबा, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में एक अक्टूबर को तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव के तहत मतदान होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >