Jammu-Kashmir के बडगाम में मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकवादी ढेर

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, बडगाम से होकर आतंकवादियों के गुजरने के बारे में एक विशेष सूचना मिलने पर सेना और पुलिस के एक संयुक्त दल ने अदालत परिसर के पास एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की. लेकिन आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को अदालत परिसर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, बडगाम से होकर आतंकवादियों के गुजरने के बारे में एक विशेष सूचना मिलने पर सेना और पुलिस के एक संयुक्त दल ने अदालत परिसर के पास एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की. लेकिन आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया.

लश्कर-ए-तैयबा से मारे गए आतंकवादी

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से थे. उनकी पहचान पुलवामा जिले के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है.

Also Read: जम्मू कश्मीर: बनिहाल-कटरा रेल मार्ग पर भारत की सबसे बड़ी ‘एस्केप’ सुरंग का काम हुआ पूरा, देखें तस्वीरें

मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियार बरामद

कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादी पिछले हफ्ते पास के मागम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान बच निकले थे. मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है.

दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई

ADGP कश्मीर ने बताया, बडगाम जिले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश कर रही सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण टीम पर गोलीबारी के बाद जवाबी गोलीबारी में 2 आतंकवादी मारे गए. दोनों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >