नये साल पर रेलवे ने माता वैष्णव देवी के भक्तों को दिया तोहफा, कल से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कराए बुकिंग

IRCTC/Indian Railway News: नये साल पर रेल मंत्रालय माता वैष्णव देवी के भक्तों को एक तोहफा देने जा रहा है. 1 जनवरी से नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने जा रहा है.

IRCTC/Indian Railway News: नये साल पर रेल मंत्रालय माता वैष्णव देवी के भक्तों को एक तोहफा देने जा रहा है. 1 जनवरी से नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने जा रहा है. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में इस ट्रेन को मार्च महीने में बंद कर दिया गया था, जिसे अब साल 2021 में फिर से शुरू किया जा रहा है.

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘दिल्ली से कटरा तक मां वैष्णोदेवी की यात्रा को ले जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 1 जनवरी, 2021 से पुनः अपनी सेवाएं आरंभ करेगी. माता के सभी भक्तों व तीर्थयात्रियों का स्वागत करने को भारत की आधुनिकतम ट्रेन एक बार फिर तैयार है.”

Also Read: Coronavirus New Strain: भारत में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हुई

बता दें इस साल मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण दिल्ली से कटरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था. मालूम हो कि दिल्ली से कटरा तक जाने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले साल अक्टूबर में की थी और फिर इसी महीने से यात्रियों के लिए इसकी रेग्युलर सेवा शुरू हुई थीं. बता दें कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णोदेवी मंदिर के कपाट श्रद्धालु के लिए अगस्त में खोल दिये गए थें, जो कोरोना वायरस के कारण करीब पांच महीने तक बंद था.

Posted By : Rajat Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >