VIDEO: ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति ने हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. वहीं, कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि ईरानी राष्ट्रपति पैर छूने नहीं, बल्कि पेन उठाने के लिए नीचे झुके थे.
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज का है. वीडियो में दोनों आपस में हंसकर बातें करते दिख रहे हैं. तभी अचानक पेजेश्कियन नीचे झुकते हैं और स्वामी सतीशाचार्य उन्हें उठाते हुए नजर आ रहे हैं.
स्वामी सतीशाचार्य ने शेयर किया मुलाकात का वीडियो
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मुलाकात का यह वीडियो जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Masoud Pezeshkian, President of Iran) का भारत की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन." दोनों के बीच यह मुलाकात 12 सितंबर को हुई थी.
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
जगद्गुरु और ईरानी राष्ट्रपति के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. swami_bharti30 नाम के एक यूजर ने लिखा, "इसे ही समावेशिता कहते हैं—कोई धार्मिक झगड़ा नहीं, कोई आपत्ति नहीं, बस सम्मान. इस शानदार सम्मान के लिए पेजेश्कियन की तारीफ होनी चाहिए." हालांकि, कुछ यूजर्स का अब भी यही दावा है कि ईरानी राष्ट्रपति पैर छूने के लिए नहीं, बल्कि नीचे गिरा पेन उठाने के लिए झुके थे.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit: ईरान और UAE को एक मंच पर कैसे लाया भारत? न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन की बड़ी बातें
