होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत से बढ़ा तनाव, ईरानी राजनयिकों को भारत ने किया तलब

यूएई ने कहा कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज से गुजर रहे मोम्बासा और अल बहियाह तेल टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ. इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई. इसके बाद भारत ने ईरानी राजनयिक को तलब किया.

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हालिया हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप मिशन प्रमुख (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी समेत ईरानी राजनयिकों को तलब किया. एक दिन पहले (13 जुलाई को) ईरानी हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी. भारत ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

भारत की ओर से यह कूटनीतिक कदम यूएई के उस दावे के एक दिन बाद उठाया गया, जिसमें कहा गया था कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में हॉर्मुज से गुजर रहे दो तेल टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हमले में दो यूक्रेनी नागरिक भी घायल

यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमले में घायल हुए लोगों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. मिसाइल हमले के बाद दोनों तेल टैंकरों में आग लग गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा. हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया. यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया.

ये भी पढ़ें: ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज में UAE टैंकर बना निशाना

यूएई ने कहा है कि इस हमले का जवाब देने का उसे पूरा अधिकार है. अपने देश, लोगों और वहां रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा के लिए वह जरूरत पड़ने पर हर कदम उठाएगा. मंत्रालय ने यह भी कहा कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >