तीन शब्द ‘अस्सलाम वालेकुम’, ‘इंशा अल्लाह’ और ‘जजाक अल्लाह’ और खड़गपुर की एडिशनल एसपी बुशरा बानो विवादों में आ गईं. वीडियो वायरल हुआ, शिकायत दर्ज हुई और अगले ही दिन उनका तबादला कर दिया गया. लेकिन बुशरा की कहानी सिर्फ इस विवाद तक सीमित नहीं है. कन्नौज की रहने वाली बुशरा ने AMU से पीएचडी की और MBA, MA व NET-JRF भी किया. वह सऊदी अरब की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. 2016 में पति के साथ भारत लौटकर UPSC की तैयारी शुरू की. दो बच्चों की जिम्मेदारी के बीच पहले प्रयास में 277वीं रैंक और दूसरे प्रयास में 234वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं.
IPS बुशरा बानो (Photo/X)
‘अस्सलाम वालेकुम’ से विवाद और अगले दिन तबादला, कौन हैं IPS बुशरा बानो? सऊदी से भारत आकर बनीं IPS अफसर
Copied link
तीन शब्दों पर हुए विवाद के बाद IPS अधिकारी बुशरा बानो का तबादला कर दिया गया? कन्नौज की रहने वाली बुशरा ने AMU से पीएचडी और MBA, MA व NET-JRF किया. जानिए उनकी IPS बनने तक की प्रेरणादायक कहानी.