महिला हिंसा रोकने के लिए साथ आये ऊबर और ब्रेकथ्रू, ‘इग्नोर नो मोर’ अभियान की शुरुआत

सार्वजनिक जगहों पर महिला हिंसा के खिलाफ ‘इग्नोर नो मोर’ अभियान लांच

नयी दिल्ली : भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए ब्रेकथ्रू पिछले 20 सालों से काम कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऊबर ने अपना ग्लोबल कैंपेन ‘ड्राईविंग चेंज’ भारत में शुरू करते हुए इस स्वंयसेवी संस्था के साथ हाथ मिलाया. इस साझेदारी के तहत ब्रेकथ्रू और ऊबर ‘इग्नोर नो मोर’ अभियान की शुरुआत की जा रही है. यह कैंपेन सार्वजनिक स्थानों पर लिंग-आधारित हिंसा को रोकने के लिए सामूहिक सहयोग और आस-पास खड़े लोगों के हस्तक्षेप को प्रोत्साहित करता है.

ब्रेकथ्रू की प्रेसिडेंट एवं सीईओ सोहिनी भट्टाचार्य ने कहा कि ब्रेकथ्रू एक ऐसे वातावरण का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा व भेदभाव को कतई स्वीकार न किया जाए. ‘इग्नोर नो मोर’ अभियान भारतीयों को लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरुकता बढ़ाने, इसका विरोध करने और इसके खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही आसपास खड़े लोगों का सहयोग प्राप्त करने के लिए बनाया गया है.

यह अभियान लोगों को यह समझाएगा कि वह किस तरह से सार्वजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं और बदलाव के लिए आगे आकर कदम उठा सकते हैं. हमें खुशी है कि ऊबर भी इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर हमारे साथ आया है, हम उम्मीद करते हैं कि इस अभियान के माध्यम से हम महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने में सफल होगें.

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व लड़कियों के ख़िलाफ़ होने वाले अपराध पिछले सालों मे तेजी से बढ़े हैं. नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के लगभग 3.78 लाख मामले दर्ज हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >