मासूम बच्चे ने ‘गोल्डन स्टैच्यू’ को समझा बेजान: गाल पर किया kiss, फिर जो हुआ...

एक प्यारी सी बच्ची ने पार्क में बैठी 'गोल्डन स्टैच्यू' को असली मूर्ति समझ लिया. बच्चे की मासूमियत तब देखने लायक बनी जब उसने मूर्ति के गाल पर किस कर दिया. फिर मूर्ती का रिएक्शन देखकर बच्चा हो गया हैरान,जानिए पूरा मामला.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मासूम बच्चे का प्यारा वीडियो से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला पार्क में बेंच पर बिल्कुल मूर्ति की तरह बैठी नजर आती है. महिला ने खुद को सुनहरे रंग में इस तरह ढाल रखा है कि वह दूर से किसी ‘लिविंग स्टैच्यू’ जैसी दिखाई देती है. बच्चे को भी वह सचमुच की मूर्ति ही लगती है.

बच्चे ने छूकर देखे गाल

वीडियो में बच्चा धीरे-धीरे महिला के पास पहुंचता नजर आ रहा है. वह कुछ देर उसे ध्यान से देखता है और फिर उसके गाल को हाथ से छूकर देखता है. इसके बाद बच्चे की मासूमियत देखते ही बनती है, जब वह प्यार से महिला के गाल पर किस (kiss) कर देता है. इस दौरान महिला बिल्कुल शांत बैठी रहती है, जिससे बच्चे का भरोसा और बढ़ जाता है कि वह कोई असली इंसान नहीं, बल्कि मूर्ति है.

अचानक ‘जिंदा’ हुई मूर्ति

बच्चे के किस करते ही महिला अचानक जोर-जोर से हंसने लगती है. महिला को अचानक हंसते देखकर बच्चा एक पल के लिए बुरी तरह चौंक जाता है. इसके बाद वह शर्माते हुए अपने चेहरे पर हाथ रख लेता है. बच्चे का यह मासूम रिएक्शन वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा बन गया है.

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चे की मासूमियत और उसके क्यूट रिएक्शन को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स इस पल को बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बावजूद इसके मूल स्रोत और घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के विवाद से परिवार की मौत के बाद करोड़पति ने बांटे आईफोन! जानिए वायरल वीडियो का सच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >